अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांसीसी प्रशासन पिछले साल दिसंबर से अब तक उग्रवाद के प्रचार के बहाने 20 मस्जिदों और इबादतगाहों को बंद कर चुका है जबकि 100 अन्य मस्जिदों को बंद करने की तैयारियां की जा रही हैं।
फ्रांस के गृह मंत्री बर्नार्ड कैंज़निव ने मस्जिदें बंद करने की पुष्टि करते हुए कहा है कि देश भर में मुसलमानों के लिए लगभग 2500 मस्जिदें और इबादतगाहें हैं, जिनमें से 120 में साम्प्रदायिक घृणा की शिक्षा दिए जाने का संदेह है। फ्रांस में ऐसी किसी जगह या संस्था की कोई जगह नहीं जहां प्रार्थना स्थलों या मस्जिदों में उग्रवाद फैलाया जाए और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को स्वीकार न किया जाए। इन्हीं कारणों की वजह से ही पिछले कुछ महीनों के दौरान इन मस्जिदों को बंद करने का फैसला किया गया। उन्होंने पुष्टि की 20 मस्जिदों को बंद किया जा चुका है जबकि जल्द ही दूसरी मस्जिदों को बंद कर दिया जाएगा।