अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबनाः मिस्र के अलयौमुस्साबेअ नयूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, हलब शहर के एक अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद हज़वरी ने कहा है कि हलब शहर के एक पुराने क्षेत्र में आतंकवादियों ने रासायनिक गैस वाले पांच मार्टर गोले फ़ाएर किए जिससे पांच लोगों की मौत और नौ घायल हो गए हैं।
सलाहुद्दीन क्षेत्र पर फ़ाएर किए जाने वाले मार्टर गोलों ने भी दो बेगुनाहों की जान ले ली है। इसी तरह हलब शहर के आवासीय क्षेत्र में आतंकवादियों के रॉकेट हमले में भी 6 लोग घायल हो गए हैं।
हलब शहर और आवासीय क्षेत्रों में पश्चिमी देशों के समर्थित आतंकवादी लगभग हर दिन रॉकेट और मिसाइल फायर करते हैं जिससे निर्दोष नागरिक जा रहे हैं।