3 अगस्त 2016 - 10:50
ईरानी राष्ट्रपतिः 5+1 ने अपने वादों पर अमल नहीं किया।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने एक टीवी प्रोग्राम में बातचीत में इस साल को ईरान की आर्थिक रौनक का साल बताते हुए कहा है कि आर्थिक दृष्टि से सभी निशानियां यह दर्शाती हैं कि ईरान आर्थिक रौनक और आर्थिक विकास की दिशा में अग्रसर है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः रिपोर्ट के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने एक टीवी प्रोग्राम में बातचीत में इस साल को ईरान की आर्थिक रौनक का साल बताते हुए कहा है कि आर्थिक दृष्टि से सभी निशानियां यह दर्शाती हैं कि ईरान आर्थिक रौनक और आर्थिक विकास की दिशा में अग्रसर है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बातचीत में संवाददाताओं के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि इस साल आर्थिक रौनक का वर्ष है और सरकार और जनता दोनों के सद्भाव और सहयोग से देश विकास और उन्नति की ओर बढ़ रहा है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि सरकार ने पिछले तीन सालों के दौरान देश की सुरक्षा और शांति के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं और सरकार देश में सुरक्षा और शातिं को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षाबलों के साथ है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने संयुक्त परमाणु समझौते के बारे में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि संयुक्त परमाणु समझौते से देश की आर्थिक स्थिति के लिए एक अच्छा माहौल बना है जिससे हमें फ़ायदा उठाना चाहिए। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा संयुक्त समझौते में ग्रुप 5+1 विशेषकर अमेरिका ने अपने वादों का अब तक पालन नहीं किया है। संयुक्त करार अमेरिका के लिए एक परीक्षा थी लेकिन अमेरिका ने साबित कर दिया है कि वह विश्वसनीय नहीं है।