अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इराक़ के रक्षामंत्री ख़ालिद अल-उबैदी ने प्रेस टीवी को इंटरव्यु देते हुए कहा कि ईरान और इराक़ के बीच बहुत अच्छा सहयोग है और ईरान ने, आईएस के कब्जे से मूसेल को आजाद कराने लिए इराकी सेना की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहायता की है।
खालिद अल उबैदी ने कहा कि ईरान ने आतंकवाद के विरूद्ध जंग में इराक़ की खुल कर मदद की है और यह सिलसिला अब तक जारी है। खालिद अल उबैदी ने बल दे कर कहा कि ईरानी सैन्य सलाहकार इराकी सेना की पूरी तरह से मदद करते हैं। इराकी रक्षामंत्री ने कहा कि ईरानी सैन्य सलाहकार इराक़ी सरकार की अपील पर इस देश में हैं। इराक़ के रक्षा मंत्री खालिद अल उबैदी ने कहा कि नैनवा प्रांत के मूसेल की स्वतंत्रता की लड़ाई में केवल इराकी सेना भाग लेगी और इराक़ किसी भी अन्य देश को उसमें शामिल होने की अनुमति नहीं देगा।