अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने जनता से अपील की है कि वह आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए अपने देश की सेना का साथ दें।
शेनहुआ की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति भवन से जारी होने वाले बयान के अनुसार राष्ट्रपति बश्शार असद ने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि सीरियाई सेना आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का ढ़ृढ़ संकल्प रखती है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुलह, हिंसा को समाप्त करने के लिए मुख्य रास्ता और सीरियाई जनता के लिए शांति व सुरक्षा की बहाली के समान है।
सीरिया के राष्ट्रपति भवन से जारी होने वाले इस बयान में कहा गया है कि बश्शार असद सबसे अनुरोध करते हैं कि वह स्वदेश लौट आएं और हथियार डाल दें।