27 जुलाई 2016 - 04:56
मूसेल की आज़ादी के लिए निर्णायक सैन्य अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।

इराकी सूत्रों के अनुसार इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर एबादी का कहना है कि मूसेल में आईएस के विरूद्ध निर्णायक कार्रवाई का समय निकट आ गया है। उन्होंने कहा कि आईएस के कब्जे से मूसेल की आज़ादी का काम आसान नहीं है लेकिन इस मिशन को सफल बनाना ज़रूरी है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इराकी सूत्रों के अनुसार इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर एबादी का कहना है कि मूसेल में आईएस के विरूद्ध निर्णायक कार्रवाई का समय निकट आ गया है। उन्होंने कहा कि आईएस के कब्जे से मूसेल की आज़ादी का काम आसान नहीं है लेकिन इस मिशन को सफल बनाना ज़रूरी है।
इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा कि आईएस को मूसेल से बाहर निकाल दिया जाएगा और शहर में बहत जल्द राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
हैदर एबादी ने कहा कि मूसेल की स्वतंत्रता के लिए अभियान का पहला चरण पूरा कर लिया गया है और हमारी सेनाएं मख़मूर को मुक्त करा कर दजला नदी तक पहुंच गईं हैं। उन्होंने कहा कि मूसेल की स्वतंत्रता के अगले चरण में सेना के जवानों ने कयारह छावनी को मुक्त करा लिया है और यह कार्यवाही आगे बढ़ रही है।