25 जुलाई 2016 - 19:46
ईरानी नागरिकों ने अपनी इच्छा से एक लाख से अधिक सेटेलाइट डिशें नष्ट कर दीं।

ईरान के स्वयंसेवी बल के प्रमुख जनरल नक़दी का कहना है कि ईरानी नागरिकों ने सेटेलाइट डिशों के ग़लत प्रभाव के मद्देनजर एक लाख से अधिक सेटेलाइट डिशों और रिसीवरों को स्वेच्छा से नष्ट कर दिया है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः रिपोर्ट के अनुसार ईरान के स्वयंसेवी बल के प्रमुख जनरल नक़दी का कहना है कि ईरानी नागरिकों ने सेटेलाइट डिशों के ग़लत प्रभाव के मद्देनजर एक लाख से अधिक सेटेलाइट डिशों और रिसीवरों को स्वेच्छा से नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि डिशें समाज में गिरावट का कारण बन रही हैं जिसकी वजह से तलाक की दर बढ़ गई है। डिशों को नष्ट करने के लिए यह कार्रवाई रविवार को तेहरान में की गई। जनरल नक़दी ने कहा डिशों से देखे जाने वाले विदेशी चैनल इस्लामी शिष्टाचार व सीमा के विपरीत हैं और उनसे समाज में अनैतिक मूल्यों को बढ़ावा मिल रहा है जिसकी वजह से देश में तलाक की दर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र से अपनी इच्छा से इन डिशों और रिसीवरो को अधिकारियों के हवाले करने की अपील की गई थी और अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने डिशों को हमारे हवाले कर दिया है।