सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने शुक्रवार को यमन की एक मस्जिद पर ठीक उस समय बमबारी कर दी जब यमनी मुसलमान मस्जिद में जुमे की नमाज़ पढ़ने इकट्ठा हुए थे।
अल-आलम टीवी नेटवर्क के अनुसार यमन के तइज़ नगर के अस्सारारी गांव में स्थित ‘शेख़ जमालुद्दीन नामक’ मस्जिद में स्थानीय लोग जुमे की नमाज़ के लिए इकट्ठा हो रहे थे कि तभी सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने मस्जिद पर बमबारी शुरू कर दी।
समाचार लिखे जाने तक बमबारी में शहीद या घायल होने वाले नमाज़ियों की सही संख्या प्राप्त नहीं हो सकी थी, स्थानीय लोगों ने इस हमले में बड़ी संख्या में नमाज़ियों के शहीद और घायल होने की संभावना व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर कम से कम 75 बार हवाई हमले किए हैं, स्थानीय समाचार सूत्रों के अनुसार सऊदी युद्धक विमानों द्वारा 24 घंटों में किए गए हमलों में अधिकतर मस्जिद, अस्पाताल और शिक्षा केंद्रों को निशाना बनाया गया है।