यमन के साथ मिलने वाली सऊदी अरब की सीमा पर रेयाज़ ने बफ़र ज़ोन बनाने का एलान किया है।
यमन पर सऊदी अरब के एक साल से ज़्यादा समय से जारी अतिक्रमण के साथ दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच, रियाज़ ने कहा है कि इस देश की यमन के साथ सीमा पर बफ़र ज़ोन बनाया जाएगा।
इब्ब प्रेस वेबसाइट के अनुसार, दक्षिणी सऊदी अरब में स्थानीय अधिकारी मोहम्मद बिन हादी अश्शिमरानी ने कहा कि 1 से 3 किलोमीटर का यह बफ़र ज़ोन यमन-सऊदी अरब की सहरदी पट्टी पर बनाया जाएगा।
उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि सीमावर्ती गावों को ख़ाली कराना कोई नई बात नहीं है, कहा कि इससे पहले भी कई सीमावर्ती गावों के निवासी अपने अपने गांव ख़ाली करके दूसरे प्रांत स्थानांतरित हुए थे। कुछ टीकाकारों का कहना है कि सऊदी अरब भी यमन की सीमा पर उसी प्रकार दीवार बनाने जा रहा है जिस प्रकार से इस्राईल ने फ़िलिस्तीन की सीमा पर बनाकर फ़िलिस्तीनियों को अधिक से अधिक क़ैद करने का प्रयास किया है।