ईरान ने कहा है कि भारत नियंत्रित कश्मीर में तनाव व मतभेद शांतिपूर्ण ढंग से हल हो सकते हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि कश्मीर में मतभेद व तनाव सिर्फ़ और सिर्फ़ बातचीत व शांतिपूर्ण मार्ग से हल किये जा सकते हैं।
उन्होंने प्रेस कान्फ़्रेंस में कश्मीर के ताज़ा हालात के संबंध में एक पत्रकार के सवाल में, इस क्षेत्र में आम लोगों के मारे जाने पर खेद जताते हुए, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की।
ज्ञात रहे भारत नियंत्रित कश्मीर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बल के बीच पिछले 10 दिन से जारी झड़पों में, कम से कम 45 लोग हताहत और 3100 अन्य घायल हुए हैं।