12 जुलाई 2016 - 19:15
सऊदी अरब ने शहीद आयतुल्लाह निम्र के क़रीबी साथी को किया गिरफ़्तार।

लेबनान के अलअहद टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार आले सऊदी शासन के सुरक्षाकर्मियों ने पूर्वी सऊदी अरब के एक अन्य प्रतिष्ठित धर्मगुरू को गिरफ़्तार किया है।

अबनाः लेबनान के अलअहद टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार आले सऊदी शासन के सुरक्षाकर्मियों ने पूर्वी सऊदी अरब के एक अन्य प्रतिष्ठित धर्मगुरू को गिरफ़्तार किया है।
मुहम्मद हसन अलहबीब नामक प्रतिष्ठित शिया धर्मगुरू का संबन्ध सऊदी अरब के अलक़तीफ़ क्षेत्र से है। अभी उनकी गिरफ़्तारी के करण का कुछ पता नहीं चल सका है। शिया बाहुल्य क्षेत्र क़तीफ़ के रहने वाले वरिष्ठ धर्मगुरू मुहम्मद हसन अलहबीब, सरकार की अत्याचारपूर्ण कार्यवाहियों के विरुद्ध शांतिपूर्ण विरोध के पक्षधर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब में आए दिन विभिन्न बहानों से शिया समुदाय के विरुद्ध कार्यवाही होती रहती है। इसी संदर्भ में अबतक कई वरिष्ठ धर्मगुरूओं को गिरफ़्तार किया जा चुका है।