11 जुलाई 2016 - 20:27
सऊदी अरब और इस्राईल का ख़ुफ़िया गठबंधन, रियाद और तेल अवीव के बीच डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू।

सऊदी तानाशाह सलमान बिन अब्दुल अजीज के सऊदी ट्रांसपोर्ट मंत्री को इस्राईली समकक्ष से बातचीत करने और रियाद और तेल अवीव के बीच डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू करने के स्पष्ट निर्देश के परिणाम स्वरूप समझौता संपन्न हुआ है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब की सरकारी हवाई कम्पनी सऊदी एयरलाइन ने राजधानी रियाद से इस्राईल की राजधानी तेल अवीव तक डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

दैनिक पाकिस्तान ग्लोबल के अनुसार हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही सऊदी अरब और इस्राईल के बीच गुप्त गठबंधन, अब किसी से ढ़का छुपा नहीं है।

अख़बार के अनुसार सऊदी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्लाह मतहैब ने बताया कि कैबिनेट की कई बैठकों में सऊदी अरब और इस्राईल के बीच डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू करने की समीक्षा की गई और परिणाम संतोषजनक रहा।

उन्होंने कहा कि हमारे दो बोइंग विमानों ने बिन गोवरिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल लैंडिंग की। तेल अवीव,हीफ़ा और यरूशलेम सऊदी एयरलाइन के संभावित अड्डे हो सकते हैं जहां बहुत से अरब नागरिक रहते हैं।

बताया गया है कि सऊदी तानाशाह सलमान बिन अब्दुल अजीज के सऊदी ट्रांसपोर्ट मंत्री को इस्राईली समकक्ष से बातचीत करने और रियाद और तेल अवीव के बीच डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू करने के स्पष्ट निर्देश के परिणाम स्वरूप समझौता संपन्न हुआ है।

संभवतः इस समझौते को इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू का भी समर्थन प्राप्त है ताकि सऊदी अरब की सहायता से इस्राईल को क्षेत्र में अकेलेपन से निकाला जा सके।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब की सरकारी हवाई कम्पनी सऊदी एयरलाइन ने राजधानी रियाद से इस्राईल की राजधानी तेल अवीव तक डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

दैनिक पाकिस्तान ग्लोबल के अनुसार हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही सऊदी अरब और इस्राईल के बीच गुप्त गठबंधन, अब किसी से ढ़का छुपा नहीं है।

अख़बार के अनुसार सऊदी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्लाह मतहैब ने बताया कि कैबिनेट की कई बैठकों में सऊदी अरब और इस्राईल के बीच डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू करने की समीक्षा की गई और परिणाम संतोषजनक रहा।

उन्होंने कहा कि हमारे दो बोइंग विमानों ने बिन गोवरिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल लैंडिंग की। तेल अवीव, हीफ़ा और यरूशलेम सऊदी एयरलाइन के संभावित अड्डे हो सकते हैं जहां बहुत से अरब नागरिक रहते हैं।