इराक़ के बलद नगर में इमाम हादी अलैहिस्सलाम के बेटे "मुहम्मद बिन अली" के मज़ार पर आत्मघाती हमला किया गया है।
प्रेस टीवी के अनुसार ईराक़ की राजधानी बग़दाद के उत्तर में शिया मुसलमानों के एक पवित्र स्थल पर आत्मघाती हमलावर और बंदूकधारियों ने एक साथ हमला किया। बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात तीन आत्मघाती अपनी कमर पर विस्फोटक पदार्थों से भरी बेल्ट बांघकर बलद नगर में "मुहम्मद बिन अली" के रौज़े के निकट पहुंचे और आत्मघाती कार्यवाही की।
इस आत्मघाती कार्यवाही के तुरंत बाद कुछ सशस्त्र लोगों ने वहां पर मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस आत्मघाती कार्यवाही में कम से कम 26 लोग मारे गए जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। हमले में 52 से अधिक लोग घायल हो गए।
ज्ञात रहे कि बलद नगर इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में स्थित है जो राजधानी बग़दाद से 80 किलोमीटर उत्तर में है। यहां पर इमाम हादी अलैहिस्सलाम के सुपुत्र "मुहम्मद बिन अली" का रौज़ा है।