23 जून 2016 - 19:15
पाकिस्तान के मशहूर क़व्वाल अमजद साबिरी आतंकी हमले में शहीद।

पाकिस्तान के मशहूर क़व्वाल अमजद साबिरी कराची में आतंकी हमले में हताहत हो गये।

पाकिस्तान के मशहूर क़व्वाल अमजद साबिरी कराची में आतंकी हमले में हताहत हो गये।
पुलिस के अनुसार, अमजद साबिरी अपने साथी के साथ गाड़ी में जा रहे थे कि कराची के लियाक़ताबाद नंबर-10 में मोटर साइकिल पर सवार आतंकियों ने उनकी कार पर फ़ायरिंग की। फ़ायरिंग के नतीजे में वह बुरी तरह घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हें असप्ताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना स्थल से 30 बोर की 5 गोलियों के ख़ोल मिले जबकि आतंकी हमला करने के बाद हसन स्कवाएर की ओर फ़रार कर गए।
अब्बासी शहीद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा के सीनियर निदेशक ने भी अमजद साबिरी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि अमजद साबिरी की अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो चुकी थी।