21 जून 2016 - 21:26
सऊदी अरब के युद्धक विमानों द्वारा हमले में 15 यमनी नागरिक की मौत।

दक्षिणी यमन के लहज प्रांत में सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमले में कम से कम 15 यमनी नागरिक मारे गये हैं।

दक्षिणी यमन के लहज प्रांत में सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमले में कम से कम 15 यमनी नागरिक मारे गये हैं।
अलमसीरा टीवी चैनल की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के लहज प्रांत के काबैन नामक क्षेत्र पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने हमला कर दिया। सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने बारंबार सादा प्रांत पर उड़ानें भरी हैं और यमन के केन्द्रीय प्रांत मआरिब के सरवाह शहर पर दो बार हमले किए हैं।
सऊदी अरब के युद्धक के हमलों की आड़ में यमन के भगौड़े राष्ट्रपति हादी मंसूर के समर्थकों ने भी सनआ के नहम क्षेत्र सहित तइज़ के अलवेज़ाइया के अलग़ावी शहर पर हमले किए हैं।
इसी प्रकार यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने मंगलवार को अलएनद सैन्य छावनी से चार किलोमीटर की दूरी पर मंसूर हादी के समर्थकों के महत्वपूर्ण ठिकाने जबले जालिस पर नियंत्रण कर लिया है।