ईरान के दो दिवसीय दौरे पर तेहरान आए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को औपचारिक स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी रविवार की शाम एक उच्च स्तरीय शिष्ट मंडल के साथ तेहरान पहुंचे थे और आज सुबह राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सअदाबाद काम्पलेक्स में औपचारिक स्वागत किया।
औपचारिक स्वागत के बाद दोनों नेताओं की बातचीत शुरू हो गई है जिसके बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों की बैठक होगी।
द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों के अलावा क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों के बारे में भी ईरान के राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री की बातचीत हो रही है।
सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी भी तेहरान पहुंच रहे हैं जिसके बाद तीनों देशों के बीच स्ट्रटेजिक त्रिपक्षीय चाबहार ट्रांज़िट समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।