13 अप्रैल 2016 - 15:18
सुप्रीम लीडर से की इतालवी प्रधान मंत्री ने मुलाक़ात।

सुप्रीम लीडर ने विगत में दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध की ओर इशारा करते हुए आपसी सहयोग के बढ़ने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इटली और आपकी सरकार के साथ सहयोग के संबंध में हमारा दृष्टिकोण अलग व सार्थक है और उम्मीद करते हैं कि इस दौरे से यह दृष्टिकोण मज़बूत होगा।

सुप्रीम लीडर ने विगत में दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध की ओर इशारा करते हुए आपसी सहयोग के बढ़ने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इटली और आपकी सरकार के साथ सहयोग के संबंध में हमारा दृष्टिकोण अलग व सार्थक है और उम्मीद करते हैं कि इस दौरे से यह दृष्टिकोण मज़बूत होगा।
ईरान पर पाबंदियां लगने से पहले इटली के साथ उसका 7 अरब यूरो का वार्षिक लेन-देन था। जनवरी के आख़िर में रोम में ईरान-इटली के बीच 17 अरब डॉलर के कई व्यापारिक समझौते हुए थे।
इतालवी प्रधान मंत्री की सुप्रीम लीडर से मुलाक़ात में उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों के आगमन व बातचीत की समीक्षा में एक महत्वपूर्ण बिन्दु का उल्लेख किया। उन्होंने सहमतियों के क्रियान्वयन को ज़रूरी बताते हुए बल दिया कि कुछ यूरोपीय सरकारें व कंपनियां ईरान आ रही हैं, बातचीत भी हो रही है किन्तु इस बातचीत का नतीजा अब तक सामने नहीं आया। आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई ने कहा कि कुछ लोग इसके लिए अमरीकियों को ज़िम्मेदार बताते हैं और अमरीका के विगत के व्यवहार के मद्देनज़र यह समीक्षा स्वीकार्य लगती है। जैसा कि इस वक़्त भी अमरीकी परमाणु समझौते के संबंध में अपनी प्रतिबद्धताओं को उस तरह पूरा नहीं कर रहें हैं जिस तरह उन्हें करना चाहिए, बल्कि अपने बयान व कार्यवाहियों से वे सामने वाले पक्ष को ईरान के साथ सहयोग से डरा रहे हैं।
इतालवी प्रधान मंत्री के साथ मुलाक़ात में सुप्रीम लीडर का बयान, वास्तव में कुछ यूरोपीय देशों के दोहरे क्रियाकलाप की स्पष्ट समीक्षा है। इस दोहरे क्रियाकलाप की स्पष्ट मिसाल आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्यवाही का विषय है।
सुप्रीम लीडरने कहा कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्यवाही के लिए अमरीका और कुछ यूरोपीय देशों पर आधारित गठजोड़, आतंकवाद के ख़िलाफ़ वास्तविक कार्यवाही के बजाए इस्लामोफ़ोबिया का प्रचार कर रहा है।
इतालवी प्रधान मंत्री ने इस मुलाक़ात में आतंकवाद के नाम पर इस्लाम की छवि को ख़राब करने की कोशिश पर खेद जताते हुए कहा कि इन दिनों यूरोप में आतंकवादी घटना की स्थिति में कुछ अधिकारी आतंकवाद की निंदा करने के बजाए इस्लाम की निंदा करते हैं।
स्पष्ट है कि ये सच्चाई ईरान की नज़र से छिपी नहीं है बल्कि इन देशों साथ संबंध के स्तर के लिए मानदंड भी है। इटली के साथ संबंध में भी ईरान का दृष्टिकोण इस सिद्धांत से अपवाद नहीं है।