8 अप्रैल 2016 - 18:06
शांति गैस पाइप लाइन पर फिर से काम आरंभ किये जाने का स्वागत।

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि हम शांति गैस पाइप लाइन पर फिर से काम आरंभ किये जाने का स्वागत करते हैं।

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि हम शांति गैस पाइप लाइन पर फिर से काम आरंभ किये जाने का स्वागत करते हैं।
बीजन जंगने ने भारत के पेट्रोलियम मंत्री की ईरान यात्रा के अवसर पर कहा कि हम शांति गैस पाइप लाइन परियोजना का स्वागत करते हैं और यह भारतीय थे जिनमें इस विषय के प्रति रुचि नहीं थी। ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि इस बात की संभावना नहीं है कि इस मामले को दोनों पक्षों के मध्य होने वाली आगामी बैठक में उठाया जायेगा। बीजन ज़न्गने ने बल देकर कहा कि शांति गैस पाइप लाइन को पुनः जीवित करने के मामले को भारत की ओर से उठाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लागू करने में हमें रूचि थी परंतु भारतीय पक्ष ने संबंध तोड़ लिया।
इस परियोजना के पूरा हो जाने से ईरान भारत और पाकिस्तान को गैस का निर्यात करने वाला था परंतु भारत पांच वर्षों के बाद इस समझौते से पीछे हट गया। यद्यपि पाकिस्तान ने इस संधि को निरस्त नहीं किया है परंतु उसने ईरान की सीमा तक पाइप लाइन बिछाने की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की है। ईरान के उप पेट्रोलियम मंत्री अमीर हुसैन ज़मानी निया ने इससे पहले समुद्री रास्ते से भारत गैस निर्यात के बारे में कहा था कि समुद्री रास्ते से ईरान से भारत गैस निर्यात करने के संबंध में अध्ययन एक भारतीय कंपनी की ओर से जारी है।