इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने कहा है कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए की जाने वाली कार्यवाहियों का समर्थन करता हूं। वरिष्ठ नेता ने व्यवस्था के कुछ अधिकारियों से मुलाक़ात में पुनः इस बात की घोषणा की है कि राष्ट्रीय हितों को पूरा करने तथा जनता की समस्याओं और मुश्किलों को दूर करने की दिशा में होने वाली हर कार्यवाही का मैं समर्थन करता हूं।
बुधवार को देश की तीनों पालिकाओं के उच्चाधिकारियों ने वरिष्ठ नेता से मुलाक़ात की। उन्होंने इस मुलाक़ात में प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था को लागू करने के लिए देश के अधिकारियों विशेषकर सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस नीति को लागू करने के लिए समरस्ता व सहृदयता तथा देश के अधिकारियों के मध्य एकता को बहुत महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था में कार्यवाही और पालन इस प्रकार होना चाहिए कि वर्ष के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में सूक्ष्म और सही रिपोर्ट पेश करने की संभावना पैदा हो। वरिष्ठ नेता ने कहा कि कार्यकारी संस्थाएं, प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था की नीति को व्यवहारिक करने की क्षमता रखती हैं।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था की नीतियों को लागू करने में भीतरी और आंतरिक क्षमताओं पर भरोसा करना चाहिए और कृषि तथा उद्योग दोनों ही क्षेत्रों में उत्पादन पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
वरिष्ठ नेता ने अमरीका को अनैतिकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि अमरीकियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अमरीका के अतिरिक्त कुछ यूरोपीय देश भी इसी प्रकार हैं, इसीलिए हमकों अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना चाहिए और अमरीकी अधिकारियों के क्रियाकलापों और उनकी नीतियां इस आस्था की पुष्टि करने वाली हैं।