सीरिया के मीडिया सूत्रों ने हलब के उपनगरीय क्षेत्र में एक सरकारी युद्धक विमान के गिरने की सूचना दी है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने मंगलवार को रिपोर्ट दी है कि सीरिया का एक सरकारी युद्धक विमान सुखोई-22 रीफ़े हलब के उपनगरीय क्षेत्र में गिर गया। सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठन नुस्रा फ़्रंट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए पालयट को बंदी बनाए जाने की सूचना दी है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस युद्धक विमान कत दक्षिणी हलब के उपनगरीय क्षेत्र में ज़मीन से हवा में मार करने वाले मीज़ाइल का निशाना बनाया गया। सूत्रों का कहना है कि मीज़ाइल लगने से पहले ही पायलट पैराशूट से कूद गया था और पायलट की तलाश जारी है। इसी मध्य सीरिया सरकार के विरोधियों के हवाले से फ़्रांस प्रेस ने रिपोर्ट दी है कि दक्षिणी हलब के अलएस गांव में रहने वाले नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने इस युद्धक विमान को मारा गिराया और इसके पायलट को बंदी बना लिया है।