पेरिस और ब्रसल्ज़ में जो आतंकवादी आक्रमण हुए उनको अधिकांश उनही आतंकियों ने अंजाम दिया जो सीरिया से वापस लौटे हैं।
हालैंड में हाल ही में किये गए एक अध्ययन से यह पता चलता है कि सीरिया में सक्रिय विदेशी लड़ाकों ने ही वहां से लौटकर पेरिस और ब्रसल्ज़ जैसे हमलों को अंजाम दिया।
इस अध्ययन से पता चलता है कि सीरिया में सक्रिय में सर्वाधिक विदेशी लड़ाके फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी और ब्रिटेन से गए है और इन्ही लड़ाकों ने सीरिया से लौटकर पेरिस तथा ब्रसेल्स जैसे हमलों को अंजाम दिया है। अध्ययन के अनुसार यूरोपीय देशों से दाइश में भर्ती होने के लिए जाने वालों में आधी संख्या बेल्जियम के लोगों की है। अध्ययन में बताया गया है कि बेल्जियम की एक तिहाई आबादी मुस्लिम है जिनके साथ समानता का व्यवहार नहीं किया जा रहा है। यूरोप में पिछले 18 महीनों के दौरान जो भी आतंकवादी घटनाएं हुईं है उनके पीछे फ़्रांस, बेल्जियम, जर्मनी और ब्रिटेन से वापस लौटे आतंकवादियों का हाथ है।
यूरोपीय आतंकवादियों के बारे में अध्ययन हेग स्थित आतंकवाद विरोधी केन्द्र ने किया है। अध्ययन में कहा गया है यूरोपीय संघ के देश पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई की अनदेखी नहीं कर सकते।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद कई बार यह कह चुके हैं कि यूरोपीय देशों से आकर सीरिया में रक्तपात करने वाले आतंकवादी, बाद में स्वयं योरोप के लिए गंभीर ख़तरा बनेंगे।