अरब संघ के भूतपूर्व महासचिव ने कहा है कि ईरान, अरबों का दुशमन नहीं है।
उमर मूसा ने मिस्र की राजधानी क़ाहिरा में कहा कि ईरान, अरब देशों का शत्रु नहीं है अतः उन्हें ईरान के साथ मेल-मिलाप के साथ रहना चाहिए।
अरब संघ के भूतपूर्व महासचिव अम्र मूसा ने कहा कि वास्तव में अरबों की एेतिहासिक शत्रुता को इस्राईल से है और इस्राईल ही अरब देशों का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने कहा कि अरब देशों को इस्लामी गणतंत्र ईरान को अपना शत्रु नहीं समझना चाहिए बल्कि उसके साथ वार्ता जारी रखनी चाहिए।
अम्र मूसा ने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र में ओमान एेसा अरब देश है जो मध्यस्त के रूप में सकारात्मक भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि ओमान, अपने पड़ोस की स्थिति से भलिभांति अवगत देश है।