31 मार्च 2016 - 17:15
यमन में फ़रारी मंसूर हादी के 60 एजेन्ट मारे गए।

यमन में सऊदी अरब के 60 एजेन्ट मारे गए।यमन के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में फ़रारी राष्ट्रपति मंसूर हादी के दसियों एजेन्ट मारे गये हैं।

यमन में सऊदी अरब के 60 एजेन्ट मारे गए।यमन के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में फ़रारी राष्ट्रपति मंसूर हादी के दसियों एजेन्ट मारे गये हैं।
यमन के एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि देश के फ़रारी और त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी से जुड़े सैनिकों और सऊदी अरब के किराए के एजेन्टों ने लाल सागर के तट पर स्थित मीदी शहर पर हमला किया था किन्तु यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों की जवाबी कार्यवाही में मंसूर हादी के कम से कम साठ एजेन्ट और सैनिक मारे गये।
समाचारों में बताया गया है कि यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने मंसूर हादी के एजेंटों के हमलों को विफल बनाने के लिए घात लगाकर कार्यवाही की। यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के नियंत्रण में लाल सागर के अधिकांश क्षेत्र हैं। दूसरी ओर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने एक बार फिर मआरिब प्रांत के सरवाह शहर के कई क्षेत्रों पर अंधाधुंध बमबारी की।
सऊदी युद्धक विमानों ने लहज, जौफ़ और हज्जा प्रांतों पर भी हवाई हमले किए। इन हमलों में कितना जानी व माली नुक़सान हुआ है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। यमन में सऊदी अरब के हमले और झड़पों का क्रम ऐसी स्थिति में जारी है कि 18 अप्रैल को कुवैत में यमनी पक्षों के मध्य शांति वार्ता आरंभ होने वाली है।