30 मार्च 2016 - 17:06
ईरान के मिज़ाइल टेस्ट में कुछ भी ग़ैर क़ानूनी नहीं है।

रूसी विदेश मंत्रालय के हथियार नियंत्रण विभाग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान का मीज़ाइल टेस्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन नहीं है।

रूसी विदेश मंत्रालय के हथियार नियंत्रण विभाग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान का मीज़ाइल टेस्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन नहीं है।
इंटरफ़ैक्स न्यूज़ के अनुसार, मीख़ाईल ओलियानोफ़ ने बुधवार को ईरान के मीज़ाइल टेस्ट के बारे में अमरीका, फ़्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित करने के प्रयासों पर कहा कि ईरान के टेस्ट से सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन नहीं होता। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में ईरान को मीज़ाइल टेस्ट से रोका नहीं गया है।
ज्ञात रहे अमरीका, फ़्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद के नाम एक संयुक्त ख़त में दावा किया कि ईरान की ओर से मीज़ाईल टेस्ट सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन है और इस संदर्भ में सुरक्षा परिषद की बैठक होनी चाहिए।
ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान ने ‘इक़्तेदारे विलायत’ नामक हालिया सैन्य अभ्यास में लंबी दूरी तक मार करने वाले कई बैलिस्टिक मीज़ाईल टेस्ट किये थे।
ईरान बारंबार यह एलान कर चुका है कि उसका मीज़ाईल कार्यक्रम रक्षात्मक आयाम रखता है और ईरान अपनी रक्षा शक्ति पर किसी प्रकार की सीमित्ता को स्वीकार नहीं करेगा।