29 मार्च 2016 - 11:22
आतंकियों के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना की लगातार सफलता।

सीरियाई सेना और स्वंयसेवी ने देश के पश्चिमी भाग में नए क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में कर लिया है।

सीरियाई सेना और स्वंयसेवी ने देश के पश्चिमी भाग में नए क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में कर लिया है।
मंगलवार को समाचार एजेंसी साना के अनुसार, सीरियाई सैनिकों और स्वंयसेवी बल ने आतंकियों के साथ लड़ाई में पश्चिमी सीरिया के हुम्स प्रांत के स्ट्रैटिजिक दृष्टि से अहम इलाक़े अर्राक़ेमा और अलक़रयतैन व अलहज़्म इलाक़ों को अपने नियंत्रण में कर लिया है। इसी प्रकार सीरियाई सैनिक्षों ने हमा प्रांत के अलमंसूरा गांव में जिब्हतुन नुस्रा के ठिकानों को तबाह कर दिया।
दूसरी ओर पश्चिमी सीरिया के ही इदलिब प्रांत में एक कार बम के धमाके में अहरारुश्शाम नामक आतंकवादी गुट के 8 सदस्य मारे गए। यह इलाक़ा तुर्की की सीमा के निकट स्थित है।
सीरिया के स्वंयसेवी बल ने भी पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर प्रांत के अलमयादीन और अलअशारा शहरों में आतंकियों के साथ लड़ाई में कम से कम 10 आतंकियों को ढेर कर दिया जिसमें कई सऊदी अरब के भाड़े के सैनिक भी थे।
पिछले कुछ दिनों में विदेश समर्थित आतंकियों के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना की लगातार सफलता ने इस देश की जनता के मनोबल को बढ़ा दिया है।
रविवार को सीरियाई सेना व प्रतिरोध बल ने कई दिन की झड़प के बाद ऐतिहासिक शहर पालमीरा को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया। इस शहर पर दाइश ने मई 2015 में क़ब्ज़ा किया था।