27 मार्च 2016 - 07:38
सीरिया, ईरान और रूस की मदद से आतंकवाद का सफ़ाया करने में सक्षम।

सीरिया की संयुक्त सैन्य कमान के प्रमुख जनरल अली अब्दुल्लाह अय्यूब ने कहा कि दमिश्क़ अपने घटकों विशेष रूप से ईरान औज्ञ रूस की मदद से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने की शक्ति रखता है।

सीरिया की संयुक्त सैन्य कमान के प्रमुख जनरल अली अब्दुल्लाह अय्यूब ने कहा कि दमिश्क़ अपने घटकों विशेष रूप से ईरान औज्ञ रूस की मदद से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने की शक्ति रखता है।
जनरल अब्दुल्लाह अय्यूब ने शनिवार को पलमाइरा शहर को स्वतंत्र कराने के लिए आप्रेशन कर रहे सैनिक कमांडरों से मुलाक़ात में कहा कि सीरिया सेना ने साबित कर दिया है कि वह आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में प्रभावशाली ताक़त है और अपने घटकों विशेष रूप से ईरान और रूस की मदद से आतंकवाद का सफ़ाया करने में सक्षम है।
जनरल अय्यूब ने पलमाइरा शहर को दाइश के आतंकियों से पूरा तरह स्वतंत्र कराने के लिए दिशनिर्देश जारी किए।
पलमीरा शहर हुम्स प्रांत में है जिसपर पिछले एक साल से दाइश का क़ब्ज़ा है लेकिन अब यह शहर बहुत जल्द आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद होने वाला है।