27 मार्च 2016 - 07:33
 ईरान और पाकिस्तान के बीच व्यापार बढ़ने की संभावना।

ईरान के गृह मंत्री और पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने कहा है कि दोनों देशों के संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग की बीसवीं बैठक तेहरान में आयोजित होने जा रही है।

 ईरान के गृह मंत्री और पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने कहा है कि दोनों देशों के संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग की बीसवीं बैठक तेहरान में आयोजित होने जा रही है।
ईरान के गृह मंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़्ली और पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद इसहाक़ डार ने शनिवार को इस्लमाबाद में अपनी मुलाक़ात में फ़ैसला किया कि आयोग की 20वीं बैठक कुछ ही महीनों के भीतर तेहरान में आयोजित होगी। दोनों अधिकारियों ने कहा कि आपसी लेनदेन को पांच अरब डालर तक ले जाने के लिए ज़रूरी तैयारियां की जाएंगी।