हलब में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना के अभियान में दर्जनों आतंकवादी ढेर हो गए हैं।
सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, हलब के उत्तर में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए सीरियाई सैनिकों ने 70 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।
इस अभियान में आतंकवादियों के कई सैन्य वाहन भी नष्ट हो गए।
सीरियाई सेना और स्वयं सेवी बलों ने हलब के उपनगरीय इलाक़ों ज़बद व तूबा और ख़नासिर को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया।
इसके अलावा सीरियाई सेना ने हलब के निकट स्थित अल-आला, अल-हयातुस्सग़ीरा और अल-हयातुल कबीरा को भी आज़ाद करा लिया है।
सीरिया में पिछले पांच वर्षों से कुछ देशों के समर्थन से भाड़े के आतंकवादी बड़े पैमाने पर रक्तपात कर रहे हैं।
लेकिन हालिया महीनों में सीरियाई सेना और स्वयं सेवी बलों ने आतंकवादियों के ख़िलाफ़ महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की हैं और देश में आतंकवाद की कमर तोड़ दी है।