11 मार्च 2016 - 08:22
हुरमुज़ स्ट्रेट में किसी ने भी दुस्साहस किया तो उसे खदेड़ देंगे।

आईआरजीसी की नौसेना प्रमुख ने कहा है कि अमरीका आईआरजीसी की शक्ति से आश्चर्य चकित है और आज यदि उसने हुरमुज़ जलडमरू मध्य में ज़रा सी गलती की हम उसके हाथ काट देंगे।

आईआरजीसी की नौसेना प्रमुख ने कहा है कि अमरीका आईआरजीसी की शक्ति से आश्चर्य चकित है और आज यदि उसने हुरमुज़ जलडमरू मध्य में ज़रा सी गलती की हम उसके हाथ काट देंगे।
जनरल अली फदवी ने गुरुवार को साम्राज्यवाद और असत्य के पास जितने भी हथियार व उपकरण हों बहरहाल वह असत्य के पुजारी होते हैं और अन्त में उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों के खुन की बरकत से आज हम इतने शक्तिशाली हैं कि यदि अमरीका ने हुरमुज़ स्ट्रेट में कोई भी दुस्साहस किया तो हम उसे हमेशा के लिए इस्लामी जगत से खदेड़ देंगे।
याद रहे इस्लामी क्रांति के सरंक्षक बल आईआरजीसी ने हालिया दिनों में मिसाइल परीक्षण किया है जिसपर अमरीकी अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं प्रकट की है और इस परीक्षण का जवाब देने तक की बात की है।