लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी आन्दोलन हिज़्बु्ल्लाह ने कहा है कि सऊदी अरब से उसका मुक़ाबला रियाज़ के लिए हानिकारक होगा।
अलमनार टीवी चैनेल के अनुसार हिज़बुल्लाह के एक वरिष्ठ नेता शेख नबील क़ावूक़ ने कहा कि प्रतिरोध का मार्ग जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ने हिज़्बुल्लाह से सीधे टकाराव का मार्ग अपनाया है, जिससे उसे केवल घाटा ही होगा।
हिज़बुल्लाह के नेता शेख़ क़ावूक़ ने स्पष्ट किया कि प्रतिरोध ने मध्यपूर्व के विरुद्ध नए षडयंत्र को विफल बना दिया। उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह ने लेबनान के विरुद्ध 2006 के इस्राईल के 33 दिवसीय युद्ध में सऊदी अरब की योजना को विफल बना दिया था।
उन्होंने कहा कि आले सऊद, इससे अधिक प्रतिरोध के विरुद्ध कार्यवाही नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह के प्रति लोगों का समर्थन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
हिज़्बुल्लाह के नेता ने कहा कि वे लोग जो प्रतिरोध के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे उन्हें अंततः विफलता का मुंह देखना पड़ेगा और वे इस परिणाम पर पहुंचेगे कि वे इस्लामी प्रतिरोध के विरुद्ध सफल नहीं हो सकते।