7 मार्च 2016 - 16:29
 हिज़्बुल्लाह को आतंकवादी गुट में शामिल करने की कड़ी निंदा।

200 से अधिक ईरानी सांसदों ने फ़ार्स खाड़ी के अरब देशों द्वारा हिज़्बुल्लाह को आतंकवादी गुटों की सूची में शामिल करने के फ़ैसले की कड़ी निंदा करते हुए इस इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन के पूर्ण समर्थन का एलान किया है।

बुधवार को फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद के 6 देशों ने एक बयान जारी करके हिज़्बुल्लाह को आतंकवादु गुट घोषित किया था।
इन देशों का कहना है कि इलाक़े में हिज़्बुल्लाह की गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय मूल्यों और मानवाधिकारों के सिद्धांतों के ख़िलाफ़ हैं।
सोमवार को ईरान के 222 सांसदों ने अरब देशों के इस क़दम की निंदा की और इसे लेबनानी सरकार और जनता का अपमान बताया।
बयान में कहा गया है कि ईरान की महान जनता के प्रतिनिधि के रूप में सांसद, एक बार फिर हिज़्बुल्लाह और उसके साहसी नेता सैय्यद हसन नसरुल्लाह के पूर्ण समर्थन का एलान करते हैं।