परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के महानिदेशक ने बल देकर कहा है कि एजेंसी को ईरान की परमाणु गतिविधियों में किसी प्रकार का दिशाभेद दिखाई नहीं दिया है।
आईआरआईबी न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यूकिया अमानो ने सोमवार को आस्ट्रिया के वियाना नगर में आईएईए के निदेशक मंडल की बैठक में एक बयान पढ़ कर सुनाया जिसमें कहा गया है कि आईएईए को ईरान की परमाणु गतिविधियों में किसी प्रकार का दिशाभेद नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि ईरान ने 16 जनवरी से अस्थायी रूप से पूरक प्रोटोकोल का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है।
अमानो ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि ईरान व गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते का क्रियान्वयन आरंभिक चरण में है, कहा कि ईरान को जेसीपीओए के आधार पर अपनी कटिबद्धताओं का पालन करना होगा और आईएईए उसके क्रियाकलापों का सत्यापन करेगी और इस संबंध में रिपोर्ट पेश करेगी।