7 मार्च 2016 - 16:17
उत्तरी सीरिया में दो अमरीकी छावनियाँ तैय्यार

कुर्द सूत्रों ने बताया है कि उत्तरी सीरिया में कुर्दों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में अमरीका की एक हवाई छावनी तैयार हो गई है जबकि एक अन्य छावनी बनाई जा रही है।

कुर्द सूत्रों ने बताया है कि उत्तरी सीरिया में कुर्दों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में अमरीका की एक हवाई छावनी तैयार हो गई है जबकि एक अन्य छावनी बनाई जा रही है।
सीरिया के डेमोक्रिटिक बल के एक अधिकारी ने बताया है कि हसका प्रांत के रमीलान नामक तेल समृद्ध क्षेत्र में एक रनवे के निर्माण का काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि कोबानी नगर में एक अन्य रनवे बनाया जा रहा है। एक अन्य कुर्द अधिकारी ने बताया है कि रमीलान का रनवे इसे पहले कुर्द लड़ाकों की सहायता के लिए अमरीकी हेलीकॉप्टरों द्वारा प्रयोग हो चुका है।
ज्ञात रहे कि अमरीका ने अपने कुछ सैनिकों को, दाइश के आतंकियों से लड़ रहे लड़ाकों की ट्रेनिंग के लिए उत्तरी सीरिया में भेजने का दावा किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार हसका प्रांत के शदादा नगर को आतंकियों से मुक्त कराने की कार्यवाही में कुर्द बलों के साथ ही अमरीकी सैनिकों ने भी भाग लिया था।