6 मार्च 2016 - 06:59
 दाइश ने अपने ही एक वरिष्ठ कमांडर को मौत के घाट उतारा।

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने अपने ही एक वरिष्ठ सदस्य की हत्या कर दी है।

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने अपने ही एक वरिष्ठ सदस्य की हत्या कर दी है।
शनिवार को दाइश ने नैनवा प्रांत की रीजधानी मूसिल में अबू हाजिर का सिर केवल इसलिए क़लम कर दिया, क्योंकि उसने आतंकवादी गुट के कुछ आदेशों की अवहेलना की थी।
हालिया दिनों में दाइश ने मोर्चा छोड़कर भागने या भ्रष्टाचार जैसे विभिन्न प्रकार के आरोप लगाकर अपने सैकड़ों सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है।
इस बीच, इराक़ी सेना का कहना है कि उसने बग़दाद में दाइश के एक सरग़ना को गिरफ़्तार किया है।
इराक़ी सेना ने बग़दाद के अल-यूसुफ़िया इलाक़े में एक अभियान के दौरान दाइश के इस कमांडर को पकड़ लिया।