5 मार्च 2016 - 19:52
सुप्रीम लीडर ने पढ़ाई आयतुल्लाह तबसी की नमाज़े जनाज़ा।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने शनिवार को इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रोज़े के मुतवल्ली, आयतुल्लाह अब्बास वाएज़ तबसी की नमाज़ें जनाज़ा पढ़ाई।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने शनिवार को इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रोज़े के मुतवल्ली, आयतुल्लाह अब्बास वाएज़ तबसी की नमाज़ें जनाज़ा पढ़ाई।
पवित्र नगर मशहद में आयतुल्लाह अब्बास वाएज़ तबसी की नमाज़े जनाज़ा में बड़ी संख्य में लोगों ने भाग लिया। इसमें भाग लेने के लिए राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी, न्यायपालिका के प्रमुख और संसद सभापति सहित कई वरिष्ठ नेता, मशहद पहुंचे थे।
आयतुल्लाह अब्बास वाएज़ तबसी की नमाज़े जनाज़, हज़रत इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े के प्रांगड़ में पढ़ाई गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
ज्ञात रहे कि एक सप्ताह पहले सांस की परेशानी के कारण, इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रोज़े के मुतवल्ली आयतुल्लाह अब्बास वाएज़ तबसी को मशहद के इमाम रज़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर शुक्रवार की सुबह 80 वर्ष की आयु में उनका स्वर्गवास हो गया।