ईरान के पवित्र शहर मशहद में इमाम रज़ा (अ) के रौज़े के मुतवल्ली और ख़ुरासाने रज़वी, ख़ुरासाने शुमाली और ख़ुरासाने जुनूबी प्रांतों में ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के प्रतिनिधि आयतुल्लाह अब्बास वाइज़ तबसी का शुक्रवार को मशहद में निधन हो गया।
आयतुल्लाह तबसी को गत शुक्रवार को सांस लेने में होने वाली शिकायत के बाद, मशहद में इमाम रज़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक हफ़्ते के उपचार के बावजूद उनके स्वास्थ्य में कोई बेहतरी नहीं हो सकी और 4 मार्च को उनका निधन हो गया।
ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद, क्रांति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी द्वारा आयतुल्लाह तबसी को इमाम रज़ा (अ) के रौज़े का प्रबंधक बनाया गया था।
इसके अलावा वे ईरान की गार्जियन काउंसिल और एक्सपर्ट्स एसेम्बली के सदस्य भी रह चुके हैं।
आयतुल्लाह वाइज़ तबसी के निधन पर ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनई ने संवेदना प्रकट की है।
वरिष्ठ नेता ने अपने संवेदना संदेश में कहा है कि वे मेरे अच्छे भाई, इमाम ख़ुमैनी के सच्चे चाहने वाले और इस्लामी क्रांति के सेवक थे।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने ईश्वर से उन्हें बेहतरीन पुण्य प्रदान करने की दुआ करते हुए उनके वरिजनों और दोस्तों को सांत्वना दी।