4 मार्च 2016 - 19:22
इराक़ी सेना ने कई आतंकवादी मार गिराए।

इराक़ी सेना ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ख़िलाफ़ अभियान में प्रगति जारी रखते हुए अल-अंबार प्रांत के अन्य कई इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है।

इराक़ी सेना ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ख़िलाफ़ अभियान में प्रगति जारी रखते हुए अल-अंबार प्रांत के अन्य कई इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है।
इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अल-करमा शहर में अल-हरारीयात पुल को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया।
इराक़ी सेना के इस अभियान में कई तकफ़ीरी आतंकवादी ढेर हए गए।
इराक़ी सैनिकों ने इलाक़े में विस्फ़ोटक पतार्थों से लदे 9 वाहनों को भी नष्ट कर दिया।
इराक़ी सेना का कहना है कि अल-करमा के उपनगरीय इलाक़े में दाइश के एक कमांडर रियाज़ अहमद ईसा अल-ख़लीफ़ावी भी मारा गया है।
इस बीच, सलाहुद्दीन प्रांत में इराक़ी सेना के अभियान के कारण, इलाक़े से क़रीब 200 तकफ़ीरी आतंकवादियों ने भाग कर मूसिल में शरण ली है।