2 मार्च 2016 - 20:10
 सीरिया में 1200 सशस्त्र विद्रोहियों ने किया आत्मसमर्पण

दरआ के गवर्नर ने बताया है कि 1200 सशस्त्र विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

दरआ के गवर्नर ने बताया है कि 1200 सशस्त्र विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार मुहम्मद ख़ालिद अलहानूस ने दमिश्क़ द्वारा संघर्ष विराम के प्रति गंभीर रहने की बात कहते हुए कहा कि दरआ में एेसे 1200 विद्रोहियों ने मंगलवार को सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जो इससे पहले सेना के विरुद्ध युद्ध कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सीरिया ने आशा व्यक्त की है कि सरकार विरोधी सशस्त्र विरोधियों से हथियार ज़मीन पर रखने के बारे में आगामी दिनों में समझौता हो जाएगा।
ज्ञात रहे कि सीरिया में 27 फरवरी को शनिवार की सुबह से संघर्ष विराम लागू हो चुका है किंतु दाइश और नुस्रा फ़्रंट के विरुद्ध सैन्य कार्यवाहियां जारी हैं।