हिज़्बुल्लाह की राजनीतिक परिषद के प्रमुख इब्राहीम अमीन सैय्यद ने कहा है कि आले सऊद शासन पतन की कगार पर है।
सोमवार को लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह की राजनैतिक परिषद के प्रमुख इब्राहीम अमीन सैय्यद ने उल्लेख किया कि आले सऊद शासन धर्म, राजनीति और मीडिया में एक आतंकवादी शासन है।
उनका कहना था कि इलाक़े के समस्त संकटों का सूत्राधार सऊदी अरब है।
हिज़्बुल्लाह की राजनीतिक परिषद के प्रमुख का कहना था कि शीघ्र ही आले सऊदी शासन का पतन हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि सऊदी अधिकारियों की नीतियों ने इस शासन के पतन के लिए भूमि प्रशस्त कर दी है।