29 फ़रवरी 2016 - 08:25
 राष्ट्रसंघ ने की यमन पर हवाई हमले की निंदा।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने यमन के एक बाज़ार पर हुए हवाई हमले की तुरंत जांच कराये जाने की मांग की है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने यमन के एक बाज़ार पर हुए हवाई हमले की तुरंत जांच कराये जाने की मांग की है।
समाचार एजेन्सी शिन हूवा की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को यमन के एक बाज़ार पर सऊदी अरब और उसके घटकों के युद्धक विमानों ने बमबारी की जिसमें कम से कम 32 आम नागरिक हताहत और 41 दूसरे घायल हुए हैं जबकि कुछ दूसरे सूत्रों ने इस हमले में हताहत होने वाले व्यक्तियों की संख्या लगभग 45 बताई है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से जारी विज्ञप्ति में आया है कि बान की मून ने यमन के ख़ालिक़ बाज़ार पर हुए हवाई हमले की कड़ी भर्त्सना की है। इस विज्ञप्ति में आया है कि हवाई हमलों के जारी रहने और यमन में ज़मीनी युद्ध के बंद करने पर आधारित बारमबार की मांग के बावजूद संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव यमन में जारी युद्ध से चिंतित हैं। यमन से प्राप्त रिपोर्टें इस बात की सूचक हैं कि सऊदी अरब और उसके घटकों के हमले यमन की निर्दोष जनता पर यथावत जारी हैं।