26 फ़रवरी 2016 - 06:06
ईरान और भारत करेंगे संयुक्त सैन्य अभ्यास।

ईरान की नौसेना के प्रमुख ने बताया है कि मई में ईरान व भारत संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे।

ईरान की नौसेना के प्रमुख ने बताया है कि मई में ईरान व भारत संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात के अवसर पर कहा कि इस वर्ष मई के महीने में भारत के कुछ सैन्य जलपोत दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास समुद्री क्षेत्र में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के प्रतिनिधिमंडल से प्रशिक्षण, तकनीकी व हिंद महासागर की सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग के बारे में जो बातें हुई हैं उनके आधार पर दोनों देश सैन्य अभ्यास के लिए सहमत हैं।
उन्होंने ईरान, भारत और संसार के लिए हिंद महासागर के महत्व की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान का अधिकतर व्यापार, विश्व के इसी रणनैतिक क्षेत्र से होता है और वह यहां पर किसी भी प्रकार की अशांति की अनुमति नहीं देगा।