14 फ़रवरी 2016 - 18:33
सऊदी युद्धक विमान और सैनिक, तुर्की पहुंचे।

तुर्की के विदेशमंत्री मौलूद चाऊश ओग़लू ने शनिवार को एक बयान में जो येनी शफ़क़ नामक समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ, पुष्टि की है कि सऊदी अरब के सैनिक और युद्धक विमान, सीरियाई सीमा के निकट एंजरलीक सैन्य छावनी में पहुंच गये हैं।

तुर्की के विदेशमंत्रालय ने देश में सऊदी सैनिकों और युद्धक विमानों के पहुंचने की सूचना दी है।
तुर्की के विदेशमंत्री मौलूद चाऊश ओग़लू ने शनिवार को एक बयान में जो येनी शफ़क़ नामक समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ, पुष्टि की है कि सऊदी अरब के सैनिक और युद्धक विमान, सीरियाई सीमा के निकट एंजरलीक सैन्य छावनी में पहुंच गये हैं।
उन्होंने अपने बयान में सैनिकों और युद्धक विमानों की संख्या की ओर कोई संकेत नहीं किया है। तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा कि सऊदी अरब ने अपने सैनिकों और युद्धक विमानों को भेजने का लक्ष्य, दाइश से मुक़ाबला करना बताया है।
दूसरी ओर सऊदी अरब के रक्षामंत्री के सलाहकार और सेना के प्रवक्ता अहमद अलअसीरी ने शनिवार की रात, थलसेना के तुर्की भेजने को रद्द करते हुए बल दिया कि केवल सऊदी युद्धक विमानों को इंजरलीक छावनी भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि तुर्की में सऊदी अरब की सैन्य उपस्थिति केवल युद्धक विमानों की तैनाती तक ही सीमित रहेगी और इस देश में ज़मीनी सेना नहीं भेजी जाएगी।
सऊदी अरब और तुर्की, सीरिया में विरोधियों के सबसे बड़े समर्थक समझे जाते हैं और वे बश्शार असद के विरोधियों की वित्तीय और सामरिक सहायता करते हैं।