अमरीकी और सीरियाई कुर्द अधिकारियों के बीच मुलाक़ात से ख़फ़ा तुर्क राष्ट्रपति ने अमरीका को धमकी दी है कि तुर्की और “आतंकवादियों“ के बीच वह किसी एक को चुन ले।
पिछले सप्ताह, अमरीकी कूटनयिक ब्रेट मैकगुर्क ने एक शिष्टमंडल के साथ सीरिया के स्ट्रेजेकिट शहर कूबानी का निंयत्रण संभालने वाले कुर्दिश पीपल प्रोटेक्शन यूनिट के सदस्यों से मुलाक़ात की थी।
अर्दोग़ान ने अमरीका को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तुम्हारा सहभागी हूं या कूबानी के आतंकवादी?
सीरियन कुर्दिश डेमोक्रेटिक युनियन पार्टी पीवाईडी की सैन्य शाख़ा वाइपीजी और पीकेके, को तुर्की आतंकवादी गुट बताता है।
अमरीका के विशेष दूत ने वाईपीजी के सदस्यों से ऐसी स्थिति में मुलाक़ात की थी, जब पीवाईडी जेनेवा में सीरिया वार्ता से अलग हो गया था।
अर्दोग़ान ने सवाल किया कि क्या आप पीकेके को आतंकवादी गुट मानते हैं? तो फिर पीवाईडी और वाईपीजी को क्यों आतंकवादी गुट क़रार नहीं देते?
तुर्क राष्ट्रपति ने कहा कि फिर कैसे हम आप पर भरोसा कर सकते हैं?
अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी सीरिया में 2013 के बाद से इस प्रकार की यह पहली बैठक थी।