8 फ़रवरी 2016 - 16:42
संयुक्त अरब इमारात के कुछ मंत्रालय तेल की क़ीमत गिरने के कारण बंद हो रहे हैं।

संयुक्त अरब इमारात की सरकार तेल की क़ीमत गिरने के कारण कुछ मंत्रालयों को बंद करने जा रही है।

संयुक्त अरब इमारात की सरकार तेल की क़ीमत गिरने के कारण कुछ मंत्रालयों को बंद करने जा रही है।
संयुक्त अरब इमारात के शासक के सहायक मोहम्मद बिन राशिद ने कहा है कि देश में कुछ ढांचागत परिवर्तन होने जा रहे हैं। वेबसाइट यूएई-71 के अनुसार, संयुक्त अरब इमारात के शासक के सहायक मोहम्मद बिन राशिद ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ढांचागत परिवर्तन होने जा रहा है, कहा कि तेल की गिरती हुई क़ीमतों के कारण आर्थिक स्थिति की समीक्षा से यह बात सामने आई है कि कुछ मंत्रालयों को ख़त्म या कुछ मंत्रालयों का आपस में विलय किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि यह क़दम संयुक्त अरब इमारात के भविष्य में विकास की पृष्ठिभूमि उपलब्ध करने के लिए उठाया जा रहा है।
संयुक्त अरब इमारात में तेल की गिरती हुई क़ीमत और बजट में कमी के बहाने कुछ मंत्रालयों को ख़त्म करने की बात ऐसी स्थिति में सामने आई है कि इस देश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री अनवर क़रक़ाश ने रविवार को कहा था कि उनका देश आतंकी गुट दाइश के ख़िलाफ़ कथित अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ के परिप्रेक्ष्य में सीरिया में अपनी थल सेना भेजने के लिए तैयार है।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब इमारात पिछले कुछ वर्षों से सीरिया और इराक़ में आतंकवादी गुटों की वित्तीय व सैन्य सहायता कर रहा है। उसने बहरैन तथा यमन में अपने सैनिक भेज कर इन देशों के आंतिरक मामलों में हस्तक्षेप किया जिससे क्षेत्र में संकट गहरा गया है।