1 फ़रवरी 2016 - 20:28
बहुत से देश ईरान से आपसी सहयोग बढ़ाने के इच्छुक।

दुनिया के बहुत से देश ईरान के साथ आपसी सहयोग बढ़ाने में रुचि दिखा रहे हैं।

दुनिया के बहुत से देश ईरान के साथ आपसी सहयोग बढ़ाने में रुचि दिखा रहे हैं।
ऑस्ट्रिया की न्यूज़ एजेंसी एपीए के अनुसार, जनवरी के मध्य में गुट पांच धन एक की ओर से ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियां हटाए जाने की घोषणा के बाद, विश्व के बहुत से देशों ने तेहरान के साथ आपसी सहयोग बढ़ाने में रुचि दिखाई है। इस न्यूज़ एजेंसी ने आगे लिखा कि यूरोपीय संघ के कुछ देश, तेल और गैस के क्षेत्र में ईरान के साथ समझौते करना चाहते हैं और वे ईरान के साथ मज़बूत संबंध बनाने के लिए राष्ट्रपति रूहानी की ओर से निमंत्रण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
पिछले वर्ष सितंबर 2015 में परमाणु समझौता होने के बाद ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति हैन्ज़ फ़िशर एेसे पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने ईरान का दौरा किया था। ऑस्ट्रियाई न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, इस देश के राष्ट्रपति हैन्ज़ फ़िशर ने राष्ट्रपति रूहानी को ऑस्ट्रिया के दौरे का निमंत्रण दिया है ताकि विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श हो सके।
उल्लेखनीय है कि अभी हाल में चीनी राष्ट्रपति शी जिन पिन्ग ने ईरान का दौरान किया है। स्वीज़रलैंड के राष्ट्रपति यूहान श्नाइडर अमान भी भविष्य में ईरान का दौरा करेंगे। इसके अतिरिक्त दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति और जापान के प्रधानमंत्री भी निकट भविष्य में ईरान का दौरा करने वाले हैं।