25 जनवरी 2016 - 18:15
पाकिस्तानी सेना ने दिया देश से आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष पर बल।

पाकिस्तान की सेना के अधिकारियों ने बल देकर कहा है कि देश से आतंकवाद को उखाड़ फेंका जाएगा।

पाकिस्तान की सेना के अधिकारियों ने बल देकर कहा है कि देश से आतंकवाद को उखाड़ फेंका जाएगा।
पाकिस्तान की सेना का कहना है कि आतंकवाद के विरुद्ध बड़ी ही गंभीरता से संघर्ष किया जा रहा है और इसके समूल विनाश तक यह संघर्ष जारी रहेगा। सेना के अधिकारियों ने इस संघर्ष को सफल बताते हुए कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में बहन वाले ख़ून को वे व्यर्थ जाने नहीं देंगे।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सेना ने सन 2014 से क़बाएली क्षेत्रों में आतंकवादियों विशेषकर तालेबान के ठिकानों के विरुद्ध सैन्य अभियान छेड़ रखा है।