25 जनवरी 2016 - 18:01
ईरान और इराक़ का आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में विस्तार पर बल।

ईरान के संसद सभापति और इराक़ के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सहकारिता के जारी रहने पर बल दिया है।

ईरान के संसद सभापति और इराक़ के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सहकारिता के जारी रहने पर बल दिया है।
डा. अली लारीजानी ने रविवार की रात इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर एबादी के साथ भेंट की। इस भेंटवार्ता में द्विपक्षीय संबन्धों, वीज़ा समाप्त करने और दोनो देशों के बीच बैंकिंग संबन्धों को पुनः सक्रिय करने पर विचार विमर्श किया गया।
ईरान के संसद सभापित ने आतंकवाद के विरुद्ध सफलतापूर्ण कार्यवाहियों के कारण इराक़ी प्रधानमंत्री को बधाई दी। भेंट में इराक़ के प्रधाानमंत्री हैदर अलएबादी ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में मिलने वाली सफलताओं के बारे में विस्तार से बताते हुए ईरान की ओर से की जाने वाली सहायता पर आभार व्यक्त किया।
ज्ञात रहे कि ईरान के संसद सभापति इस्लामी देशों की अंतर संसदीय बैठक में भाग लेने के उद्दे्श्य से बग़दाद गए थे जो रविवार की शाम 15 सूत्रीय घोषणापत्र जारी करके संपन्न हो गई।