इराक़ और लेबनान के संसद सभापतियों ने क्षेत्र में आतंकवाद से संघर्ष के लिए अधिक सहयोग और सहकारिता की आवश्यकता पर बल दिया है।
इराक़ के संसद सभापति सलीम जबूरी और लेबनान के संसद सभापति नबी बिर्री ने बैरुत में एक दूसरे से मुलाक़ात की।
दोनों नेताओं ने क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों के विस्तार पर चिंता व्यक्त की और आतंकवाद से गंभीर संघर्ष के लिए अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
सलीम अलजबूरी ने अरबों के मध्य एकता व एकजुटता तथा क्षेत्र में संकटों की समाप्ति व मतभेदों के हल के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए आतंकवाद से संघर्ष में सफलता आवश्यक है।
इस मुलाक़ात में नबी बिर्री ने इस विषय की पुष्टि करते हुए कहा कि अरब जगत, निश्चेतना का शिकार है] आशा व्यक्त की है कि इराक़ में संकट शीघ्र ही समाप्त हो जाएगा।