आतंकवादी संगठन दाइश ने अपने सक्रिय एंव भावी आतंकवादियों को हुलिया बदलने की सलाह दी है।
दाइश ने अपने भावी आतंकवादियों से कहा है कि आतंकी हमले की योजना बनाते समय सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए वे अपनी दाढ़ी छोटी कर लें और पश्चिमी पहनावा ही पहनें। आतंकियों को हिदायत दी गई है कि अकेले दम पर हमला करने वाले भावी आतंकवादी अपनी दाढ़ी छांट लें, ऑफ्टर शेव लगाएं और यहां तक कि ईसाई होने का ढोंग करें।
आतंकियों को यह भी सलाह दी गई है कि आतंकी अभियानों की साज़िश उन नाइट क्लबों में रची जाएं जहां पर तेज म्यूजिक बजता है। दाइश के अनुसार इस प्रकार के खुफिया अभियानों के लिए यह सबसे बेहतरीन जगहे हैं। दाइश ने आतंकियों को खुली हिदायत दी है कि वे अपनी पहचान छिपाने के लिए गले में चेन पहन सकते हैं जिसमें क्रास लटका हुआ हो। यह इसलिए है क्योंकि ईसाई और पश्चिमी देशों में अन्य संप्रदाय के लोग भी गले में क्रास पहनते हैं।
इंटरनेट पर नज़र आने वाले 58 पेज के अंग्रेजी में लिखे दाइश के दिशा-निर्देशों का शीर्षक है, "सेफ्टी एंड सिक्योरिटी गाइडलाइंस फॉर लोन वूल्फ मुजाहिदीन"। इन निर्देशों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।