इराक़ी सेना ने देश के पश्चिमी इलाक़े अल-सकरान को तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है।
सोमवार को अल-अंबार प्रांत के हदीसा शहर में दाइश के आतंकवादियो के साथ भीषण झड़पों के बाद इराक़ी सैनिक अल-सकरान इलाक़े को आज़ाद कराने में सफल हो गए।
हदीसा के अल-सकरान इलाक़े में झड़पों के दौरान तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के कई सरग़ना मारे गए हैं।
इस बीच, इराक़ी सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि रमादी में अल-अंबार प्रांत की प्रशासनिक कार्यालय की इमारत को भी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया गया है।
इराक़ी सेना ने अपने बयान में रमादी के पूरब में स्थित अल-सूफ़िया और अल-सीजारिया इलाक़ों के निवासियों से कहा है कि 48 घंटे के अंदर वह इलाक़े से निकल जायें।
इस अल्टीमेटम से स्पष्ट है कि आगामी दिनों में इराक़ी सेना इन इलाक़ों में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है।